मक्का-चावल की डील का झांसा देकर व्यापारियों से ठगी:जशपुर पुलिस ने झारखंड से पकड़ा मुख्य आरोपी, 33 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला

जशपुर पुलिस ने एक बड़ी ठगी के मामले में मुख्य आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी मिथलेश साहू (32) जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसे झारखंड के निरशा गांव से पकड़ा गया। मिथलेश ने अपने साथियों बैजनाथ साहू, अंशु अग्रवाल और फिरोज अंसारी के साथ मिलकर पत्थलगांव के व्यापारी विकास अग्रवाल से 38.37 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। आरोपियों ने मक्का का अच्छा दाम दिलाने का झांसा देकर 15 मई 2025 तक 160 टन मक्का ले लिया। लेकिन भुगतान नहीं किया। इसी तरह मिथलेश ने अंशु अग्रवाल के साथ मिलकर सन्ना गांव के किराना व्यापारी संतकुमार यादव से चावल की डील के नाम पर 80 हजार रुपए ठग लिए। रुपए लेने के बाद चावल नहीं भेजा। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम बनाई। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना से पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में मिथलेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) और 3(5) के तहत दो मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से उसका मोबाइल फोन भी जब्त किया है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपी बैजनाथ साहू, अंशु अग्रवाल और फिरोज अंसारी की तलाश भी तेज कर दी गई है। इस संबंध में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि ठगी के गंभीर प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी है, उन्हें भी शीघ्र ही गिरफ़्तार कर लिया जाएगा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *