धमतरी में जुआ और चोरी के खिलाफ कार्रवाई:जुए के अड्डे पर छापा, 4 जुआरी और 4 बाइक चोर गिरफ्तार, 1.65 लाख की संपत्ति जब्त

छत्तीसगढ़ के धमतरी में पुलिस ने जुआ और चोरी के मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने टापू में जुए के अड्डे पर छापा मारकर चार जुआरियों को पकड़ा। इनसे 1 लाख 65 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। मगरलोड थाना क्षेत्र में पुलिस ने चार बाइक चोरों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चार मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। जुआरियों से 5 मोबाइल और दो मोटरसाइकिल भी जब्त किए गए हैं। मगरलोड अंग्रेजी शराब दुकान के पास दो अलग-अलग स्कूटियों पर चार युवक संदिग्ध अवस्था में मिले। एक वाहन बिना नंबर प्लेट की हीरो डेस्टिनी स्कूटी थी। दूसरी एक्टिवा नंबर CG 04 LN 6200 थी। पूछताछ में आरोपियों ने अलग-अलग जगहों से चार दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मेघराज उर्फ मेघू निषाद (20), पोखन निषाद (20), लक्ष्मण उर्फ लक्की निर्मलकर (21) और पोषण ध्रुव (18) शामिल हैं। इनसे हीरो डेस्टिनी स्कूटी, स्प्लेंडर प्लस, प्लेटिना मोटरसाइकल और एक्टिवा बरामद की गई है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम भुसरेंगा के खार राखी टापू इलाके में पुलिस ने जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर ताश के पत्तों, नगद राशि और अन्य सामान के साथ आरोपियों को पकड़ा। इस कार्रवाई में कुल 1,65,010 रुपए की संपत्ति जब्त की गई, जिसमें नगदी, ताश के पत्ते, मोबाइल फोन और दोपहिया वाहन शामिल हैं। ये हुए गिरफ्तार – पोखन साहू उर्फ पोखराज (35), पिता सेवक राम, निवासी अटंग – फानेश्वर उर्फ सोनू चंद्राकर (28), पिता रामकुमार, निवासी अटंग​​​​​​​ – मुकेश साहू (35), पिता शंकरलाल, निवासी जलविहार कॉलोनी, रुद्री​​​​​​​ – दिलीप साहू (47), पिता स्व. रूपलाल, निवासी इन्द्रानगर, थाना उतई चारों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *