बीएलओ सुपरवाइजर व बूथ लेबल अधिकारियों का ब्लॉकवार प्रशिक्षण

सुकमा | आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रारंभिक तैयारी के तहत बीएलओ सुपरवाइजर एवं बूथ लेबल अधिकारियों का ब्लॉकवार 3 दिवसीय प्रशिक्षण नोडल रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं निर्वाचक एसडीएम शबाब खान की उपस्थिति में मास्टर ट्रेनर रूपेश समरथ एवं सौरभ उप्पल के द्वारा दिया गया। शबाब खान द्वारा प्रथम सत्र में बूथ लेबल अधिकारियों और बीएलओ सुपरवाइजर की जिम्मेदारियों और कार्य प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। उसके बाद द्वितीय सत्र में मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण एवं आवश्यक बिंदुओं पर रूपेश समरथ एवं बीएलओ एप एवं वोटर हेल्पलाइन एप के बारे में तकनीकी जानकारी सौरभ उप्पल द्वारा दी गई। प्रशिक्षण के पहले दिन तहसील कोंटा एवं सुकमा के बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर प्रशिक्षण के लिए उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *