बेनूर | नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत बेनूर के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने “एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान” के तहत पौधे लगाए। इसके अलावा विद्यालय परिसर के गाजर घास की कटाई और साफ-सफाई की गई एवं आदिम जाति सेवा सहकारी मर्यादित बेनूर के कर्मचारियों द्वारा भी बेनूर, दंडवन, चांदागांव के धान उपार्जन केंद्र मे “एक पेड़ मां के नाम” के तहत पौधे लगाये गये। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य दीनदयाल शोरी, कार्यक्रम अधिकारी रणजीत सिंह, व्याख्याता रामसिंह कुमेटी, आदिम जाति सेवा सहकारी मर्यादित के कर्मचारी लोचन बघेल, उमेश, अनूप नाग, सुधीर सलाम व बेनूर विद्यालय में पौधारोपण के दौरान स्वयं सेवक सूर्यवंशी, दशरथ पोटाई, रानू, अशोक, सोमेश ,सुरेश की सक्रिय भागीदारी रही।


