दंतेवाड़ा | बारिश शुरू होते ही बस्तर में मौसमी झरने भी पूरे शबाब पर हैं। जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर पोंदुम में भी एक झरना है, जहां लोग जून से जनवरी तक बड़ी संख्या में पिकनिक मनाने पहुंचते हैं, ये झरना बरसाती नाले से बनता है, जहां 8 महीने ही चट्टानों से पानी बहकर आता है। ग्राम पंचायत द्वारा यहां पहुंचने के लिए झरने तक ही मुरुम वाली सड़क बनाई गई है।


