मालखरौदा | शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में महाविद्यालय की व्यवस्था को मजबूत करने और विकास के लिए शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा के सभागृह में गुरुवार को जनभागीदारी समिति की बैठक प्राचार्य और जनभागीदारी अध्यक्ष की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में जनभागीदारी अध्यक्ष लोकेश चंद्रा ने महाविद्यालय की भौतिक स्थिति को बेहतर बनाने की बात रखी। उन्होंने छात्र-छात्राओं के लिए उपयुक्त कैंटीन, स्वच्छ जल, प्रयोगशाला सामग्री, पुस्तकालय के लिए अग्रिम राशि सहित अन्य सुविधाओं पर चर्चा की।


