जांजगीर| दसवीं-बारहवीं सीजी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा 8 जुलाई से शुरू होगी। इसके लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा 22 जुलाई तक यह आयोजित की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से प्रवेश पत्र परीक्षा केंद्रों को भेज दिए गए हैं। मंडल ने प्राचार्यों से कहा है कि यहां से प्रवेश पत्र लेकर छात्रों के बीच वितरण करें।


