स्नेक बाइट: झाड़-फूंक से दूर रहने की सलाह

जांजगीर| स्वास्थ्य विभाग ने बारिश के मौसम में बढ़ते सर्पदंश के मामलों को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक में समय न गंवाएं। सीधे नजदीकी अस्पताल पहुंचे। विभाग ने कहा है कि ओझा-बैगा के झाड़-फूंक पर भरोसा करने से पीड़ित की जान जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जहरीले सांप के काटने पर केवल अस्पताल में मिलने वाला एंटीवेनम ही असरदार होता है। झाड़-फूंक से इलाज संभव नहीं है। इससे समय बर्बाद होता है और जहर शरीर में फैल जाता है। कई बार मरीज की हालत गंभीर हो जाती है। डॉक्टरों को इलाज में काफी मेहनत करनी पड़ती है। कई मामलों में जान बचाना मुश्किल हो जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *