बालोद| जिला अस्पताल के बगल में संचालित चाइल्ड हॉस्पिटल (मातृ शिशु केंद्र) से दो मोबाइल व 700 रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। हालांकि शनिवार शाम 7.30 बजे तक बालोद थाने में एफआईआर नहीं हुआ था। अस्पताल मंे पदस्थ डॉक्टरों, सुरक्षा में लगे जवानों के अनुसार चोरी की वारदात सीसी कैमरे में कैद हुई है। शनिवार को अलसुबह 3.15 बजे के आसपास चाइल्ड वार्ड में भर्ती बच्चे के रिलेटिव ने चोरी की।


