बालोद| यह नजारा जिला मुख्यालय से 28 किमी दूर कल्लूबाहरा जंगल (घोटिया) का है। खुशनुमा मौसम में तांदुला बांध के छोर पर स्थित इस स्थान में क्षेत्र सहित दूरस्थ स्थानों से लोग प्राकृतिक सौंदर्य का दीदार करने पहुंच रहे हैं। जानिक नेताम, दीपक आरदा ने बताया कि मानसून सीजन में बारिश होने से लगभग 20 किमी का दायरा पानी से भरा रहता है। गर्मी सीजन में जलभराव कम होने पर जमीन में सूखे की स्थिति बनती है लेकिन पेड़ों की वजह से हरियाली बनी रहती है। मानसून की दस्तक के बाद डौंडी क्षेत्र में कम बारिश हुई है।


