बालोद| पुलिस ने जून माह में ऑपरेशन तलाश चलाकर 126 गुम इंसानों को उनके परिवार से मिलवाया। इनमें 97 महिलाएं और 29 पुरुष शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में यह अभियान 1 जून से 30 जून तक चला। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना और चौकियों ने मिलकर यह अभियान चलाया। गुम हुए लोगों को राज्य के भीतर और अन्य राज्यों से बरामद किया गया। पुलिस ने सभी को उनके परिजनों को सौंपा। गुमशुदगी के मामलों में अधिकतर कारण प्रेम प्रसंग, पारिवारिक विवाद और मानसिक बीमारी रहे। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।


