24 घंटे में जिले में सिर्फ 2 मिमी बारिश दर्ज हुई

भास्कर न्यूज | बालोद चक्रवात, द्रोणिका सक्रिय होने के बावजूद जिले में शुक्रवार सुबह 8 बजे से लेकर शनिवार सुबह 8 बजे तक 24 घंटे में सिर्फ 2 मिमी औसत बारिश हुई। इस दौरान बालोद तहसील में सिर्फ 1 मिमी, गुरूर में 1.4 मिमी, डौंडीलोहारा में 1 मिमी, डौंडी में 10.8 मिमी पानी गिरा। जबकि गुंडरदेही, अर्जुंदा, मार्रीबंगला देवरी में बादल छाए रहे। बालोद शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में भी अधिकांश समय तक बादल छाए रहे। उम्मीद अनुरूप बारिश नहीं हुई। हालांकि बारिश नहीं होने के बावजूद लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिल रही है क्योंकि अधिकांश समय तक ठंडी हवा चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर बीकानेर, शिवपुरी, खजुराहो, डाल्टनगंज, दीघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इसके अलावा एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश और उससे लगे क्षेत्र के उपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इससे 48 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *