प्रदेश मितानिन संघ की हड़ताल सात जुलाई से

भास्कर न्यूज| देवरीबंगला प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ ने लंबित मांगों को लेकर 7 जुलाई से अनिश्चितकालीन कलम बंद, काम बंद हड़ताल और धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है। मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक, ब्लॉक समन्वयक और हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर रायपुर के तुता में धरना देंगे। हड़ताल से नवजात देखभाल, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की निगरानी, कुष्ठ और टीबी मरीजों को दवा वितरण जैसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रभावित होंगे। संघ की जिला इकाई अध्यक्ष महेश्वरी साहू ने बताया कि प्रमुख मांगों में एनजीओ के साथ काम न करना, ब्लॉक समन्वयक, मितानिन प्रशिक्षक और हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर को मासिक वेतन देना, मितानिन के हर प्रकरण की राशि बढ़ाना, मितानिन का राज्यांश 100% करना, 50% राशि वृद्धि का वादा पूरा करना और मितानिन प्रशिक्षकों को 2024 की बढ़ी हुई राशि जल्द देना शामिल है। संघ के सलाहकार केशव शर्मा ने बताया कि 7 जुलाई को रायपुर जिले के सभी ब्लॉक धरने में शामिल होंगे। 8 जुलाई को धमतरी, 9 जुलाई को महासमुंद, 10 जुलाई को गरियाबंद और 11 जुलाई को बलौदा बाजार के धरना देंगे। उन्होंने बताया कि अन्य जिलों की तिथि जल्द घोषित की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *