जेवरतला रोड| शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टटेंगा में बाल कैबिनेट का गठन किया गया। मयंक देवांगन को शाला नायक, उपासना साहू को उप शाला नायक, सचिव सुषमा सुधाकर, सह सचिव छवि को बनाया गया है। छात्रा प्रतिनिधि दिव्या यादव, उप छात्रा प्रतिनिधि रूपाली, अनुशासन सचिव नीलकमल, सहयोगी मोहित, श्रद्धा और पल्लवी, खेल सचिव पायल सुधाकर, सह सचिव वीर, सांस्कृतिक सचिव कुसुम, सह सचिव तारिणी को बनाया गया। रेडक्रास कप्तान लीना सुधाकर, उप कप्तान युगल सोनपिपरे, स्काउट कप्तान इंद्रजीत व गाइड कप्तान मौलवी को बनाया गया। चयन प्रक्रिया में छात्र संघ प्रभारी व्याख्याता अजय पाठक, व्यायाम शिक्षिका रीना बोरकर का योगदान रहा। प्राचार्य आरके देवांगन ने सभी को शपथ दिलाई। उन्होंने अनुशासन का पालन करने और अपने और अपने पालक व स्कूल का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। चंद्रमणि वासनिक, टीएल देवांगन, रेशमी साहू, चंद्रा देबनाथ मौजूद थे।


