चाईबासा| पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, चाईबासा में कक्षा उदय के भैया-बहनों के अभिभावकों की गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्रधानाचार्य रामाकांत राणा, क्षेत्रीय प्रमुख मंजू श्रीवास्तव और बालिका व्यक्तित्व विकास के प्रमुख जमुना कोया ने मां सरस्वती, ओम, भारत माता और अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया। मौके पर प्रधानाचार्य ने कहा कि भैया- बहनों का चतुर्दिक विकास ही इस गोष्ठी लक्ष्य है। इस गोष्ठी में अभिभावक अपने बच्चों के शैक्षिक विकास पर खुलकर चर्चा करते हैं। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन जमुना कोया ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिशु वाटिका के समस्त दीदी जी का सहयोग सराहनीय रहा। शांति मंत्र के उपरांत यह अभिभावक गोष्ठी समाप्त हुई।


