चाईबासा| मांगीलाल रूंगटा +2 उच्च विद्यालय, चाईबासा के सभागार में नव नामांकित कक्षा 9वीं व 11वीं कला, विज्ञान एवं वाणिज्य के छात्र-छात्राओं के स्वागत हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रभारी प्राचार्या शिल्पा गुप्ता द्वारा संबंधित छात्र-छात्राओं को विद्यालय के महत्वपूर्ण नियमों, यूनिफॉर्म, अनुशासन, स्वच्छता, समय निष्ठता इत्यादि बातों से परिचित कराया गया। अपने भाषण के अंत में उपस्थित छात्र -छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण हेतु एक-एक पौधा सभी को लगाने का आह्वान किया गया। विद्यालय के अन्य शिक्षकों अभितेश, हिमांशु, प्रीतम, अटल, संगीता सिन्हा, लेखा सिंह, स्वीटी सिंह आदि ने भी टिप्स दिए।


