12 साल की लड़की बनी अमृतसर की डीसी:साक्षी साहनी ने अपनी कुर्सी पर बैठाया, कक्षा 6 की छात्रा, फोन कर जताई थी इच्छा

अमृतसर की डीसी साक्षी साहनी ने एक छठीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की भावनी के लिए अपनी कुर्सी छोड़ दी। डीसी साक्षी ने उसे एक दिन की डीसी बनाया और उसे जिम्मेदारियां समझाईं। उसके बाद उसे लेकर नशा छुड़ाओ केंद्र का भी दौरा किया गया। करीब 12 वर्षीय भानवी देश के लिए कुछ करना चाहती है। डीसी साक्षी साहनी उनके लिए प्रेरणा है। जिन्हें टीवी में देखकर उसने एक दिन उनके दफ्तर में फोन किया और अपनी इच्छा जताई। जिसके बाद डीसी साक्षी ने उसे छुट्टियों के बाद आने के लिए कहा और आज वह 26 दिसंबर को एक दिन के लिए डीसी बनीं। डिप्टी कमिश्नर अमृतसर साक्षी साहनी ने पहले ही यह अभियान शुरू कर दिया है कि जो भी बच्चे अपने भविष्य का सपना देखते हैं, उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए बुनियादी जानकारी के अलावा जो भी शिक्षा चाहिए वह देने की व्यवस्था की गई है। नशा छुड़ाओ केंद्र का कराया भ्रमण आज उन्होंने उक्त लड़की को उसके माता-पिता के साथ कार्यालय आने के लिए आमंत्रित किया और अपनी कार से उसके माता-पिता को कार्यालय बुलाया, जहां उन्होंने लड़की को उपायुक्त की जिम्मेदारियों, समाज की जरूरतों, योग्यता और शिक्षा के बारे में जानकारी दी। सिविल सेवा परीक्षा पास करने के लिए की जाने वाली कड़ी मेहनत के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने उक्त लड़की को अपनी कुर्सी पर बैठाया और एक दिन तक उपायुक्त द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस, मीटिंग आदि का अनुभव कराया। इसके बाद भानवी को नशा छुड़ाओ केंद्र पर भी ले जाया गया जहां उसे सारी कार्रवाई दिखाई गई। गीता चैंटिंग में आल इंडिया रैंक हासिल कर चुकी है भानवी भानवी एसएल पब्लिक स्कूल की छठीं कक्षा की छात्रा है। वह कक्षा में हमेशा पहले नंबर पर आती हैं और गीता के श्लोक पढ़ने में ऑल इंडिया रैंक हासिल कर चुकी है। भानवी इस समय कराटे सीख रही हैं। वह बैडमिंडन और योग करती हैं। भानवी के पिता अजय कुमार एक बिजनेसमैन हैं और मां गौरी भल्ला एक होममेकर हैं। न्यूज़ देखकर आया मन में ख्याल भानवी की मां गौरी के मुताबिक एक दिन न्यूज़ देखते हुए भानवी ने सवाल किया कि अमृतसर की डीसी एक लड़की लगती हैं और वह उन्हें रिप्लेस करके अगली डीसी बनना चाहती हैं। जिस पर उन्होंने उसे समझाया कि वह बेहद छोटी हैं और अभी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। इसके बाद भानवी ने खुद ही फोन नंबर ढूंढकर डीसी को फोन कर दिया और अपनी इच्छा जताई जिसके बाद डीसी साक्षी साहनी ने उसे बुलवा लिया। महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेंस की जताई इच्छा डीसी साक्षी साहनी के सामने भानवी ने इच्छा जाहिर की कि अगर वह डीसी बनती हैं तो महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग जरुरी करेंगी, ड्रग्स को बंद करवाएंगी और फिलहाल वो चाहती हैं कि जो भी मंदिरों और गुरुद्वारों के बाहर बैठे रहते हैं उन्हें हटाया जाए और उनके लिए पक्का इंतजाम किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *