4 घंटे की बारिश से कई इलाकों में भरा पानी:बिलासपुर में 2 सेंटीमीटर पानी बरसा, 6 इलाकों की स्थिति खराब; व्यवस्था देखने निकले कलेक्टर

बिलासपुर में रविवार (6 जुलाई) की सुबह से लगातार बारिश का दौर जारी है। सुबह 8:30 से दोपहर 12:30 बजे के बीच शहर में 2 सेंटीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। 4 घंटे की बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी है। शहर के 6 इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हुए है। कई जगहों में नाली निकासी नहीं होने से पानी जाम हो गया है। वहीं, मुख्य मार्गों में भी पानी भरा है। बंधवापारा कालोनी भी बारिश के पानी से भर गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल स्थिति का जायजा लेने निकले। नगर निगम ने पिछले 3 सालों में 18 करोड़ रुपए खर्च कर चार बड़े नालों का निर्माण किया है। सफाई व्यवस्था पर हर महीने 5.50 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए जा रहे हैं। लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं दिखा। शहर के इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित एक दिन पहले से जारी बारिश के कारण श्रीकांत वर्मा मार्ग, विद्यानगर, मिनीमाता चौक, भारतीय नगर रोड, बंधवापारा और ओमनगर जरहाभाठा में जलभराव की स्थिति बन गई है। यहां के रहवासियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बंधवापारा कालोनी में भर रहा पानी बंधवापारा में स्थिति और भी गंभीर है। यहां के निवासी राजकुमार यादव ने नगर निगम के बाढ़ नियंत्रण कक्ष में शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला कि जोरापारा तालाब के पास नाली जाम होने से पानी उलटकर बंधवापारा कालोनी में भर रहा है। जिले में बाढ़ की हालत सामान्य कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में बाढ़ की स्थिति सामान्य है। शहर में जलभराव वाले क्षेत्रों में नगर निगम की टीम काम कर रही है। श्रीकांत वर्मा मार्ग पर जलभराव की समस्या के समाधान के लिए बस स्टैंड की ओर जाने वाले नाले की चौड़ाई 250-300 मीटर क्षेत्र में बढ़ाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *