रायपुर में एक चोर ने ATM में छेड़छाड़ करके करीब आधे दर्जन लोगों को शिकार बनाया है। पुलिस ने आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे वापस ATM लेकर गई और उसने किस तरह चोरी की वारदात को अंजाम दिया था इसका लाइव डेमो करवाया गया। यह पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र का हैं। आमानाका के तत्कालीन थाना प्रभारी सुनील दास ने बताया कि IDBI बैंक एटू जेड चौक टाटीबंध की ब्रांच मैनेजर अमृत मिढ़ा ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि बैंक में करीब आधे दर्जन ग्राहकों ने शिकायत की, वह ATM से पैसे निकालने गए थे। उनके खातों से पैसे कट गए लेकिन एटीएम से रुपए बाहर नहीं आए। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस CCTV और पूछताछ कर जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने तकनीकी जांच करते हुए नागपुर निवासी विश्वजीत सोमकुंवर (28) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को वापस एटीएम में लेकर आई। जहां से उसने ग्राहकों के पैसे चोरी किए थे। चोर ने पुलिस के सामने बताया कि उसने यूट्यूब से चोरी करने का तरीका सीखा था। फिर लाइव डेमो भी दिखाया। अब जानिए कैसे की वारदात- चोर ने बताया कि वह उन एटीएम को टारगेट करता था जहां गार्ड नहीं रहते थे। वह ATM मशीन में कैश निकालने वाली जगह पर एक काले रंग की पट्टी लगा देता था। कोई ग्राहक पैसे निकालने के लिए सारी प्रक्रिया पूरी कर लेता था। जब वह कैश निकलने वाले हिस्से में देखता तो वह पट्टी से पैक रहती थी। जिससे नोट बाहर नहीं आ पाता था। पैसा मशीन से निकलकर वही फोल्ड हो जाता था। जबकि ग्राहक के अकाउंट से रुपए कट जाते थे। काली पट्टी हटाकर निकालता था रुपए ग्राहक के एटीएम से बाहर निकालने के बाद आरोपी विश्वजीत भीतर जाता था। फिर काली पट्टी हटाकर वहां पर फोल्ड हुए पैसे निकाल लेता था। आरोपी ने इस तरह करीब आधे दर्जन लोगों को शिकार बनाया था। फिलहाल पुलिस ने इस नए तरह के ATM से रुपए चोरी से बचने के लिए लोगों को अलर्ट किया है। चोर ने इन्हें बनाया था अपना शिकार- 21 जून को महामाया रोड लाईन्स 15000/- रूपये
20 जून को मनवीर सिंह 4900/- रूपये
20 जून को सपंतलाल 7000/- रूपये
20 जून को कुलविंदर 20,000/- रूपये
20 जून को शुभम 20,000/- रूपये
20 जून को किशोर वर्मा 12000/- ये हैं एटीएम सेफ्टी टिप्स


