फर्जी प्रोफाइल से लड़कियों को लूटने वाला नाबालिग पकड़ाया:फेसबुक पर हैंडसम लड़कों की फोटो लगाकर करता था दोस्ती,फिर सुनसान में ले जाकर लूटता था

जशपुर पुलिस ने एक 17 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लड़कियों को शिकार बनाता था। वह किसी दूसरे हैंडसम युवक की फोटो का इस्तेमाल करता था। आरोपी लड़कियों से दोस्ती करने के बाद उन्हें मिलने के लिए बुलाता था। वह नकाब या गमछे से अपना चेहरा छिपाए रखता था। सुनसान जगह पर ले जाकर लड़कियों से मोबाइल और पैसे लूट लेता था। कुनकुरी और नारायणपुर में दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। 26 जून को पहली घटना में आरोपी ने एक लड़की से 11,000 रुपए का मोबाइल फोन लूटा। 30 जून को दूसरी घटना में आरोपी ने एक लड़की को दुलदुला से नारायणपुर के पर्यटक स्थल पर ले जाने का बहाना बनाया। उससे मोबाइल और 2,000 रुपए नकद छीन लिए। आरोपी ने पीड़िता के मोबाइल से 25,000 रुपए का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी कर लिया। साथ ही 5,000 रुपए अपने दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर दिए। दोनों पीड़िताओं ने 3 और 4 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाल संप्रेषण गृह भेज दिया है। टेक्निकल टीम ने फर्जी आईडी को ट्रेस कर निकाला आरोपी का पता
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक जांच टीम गठित की। फेसबुक अकाउंट की जांच करने पर पता चला कि वह फर्जी था और प्रोफाइल में लगी फोटो भी किसी और की थी। टीम ने ट्रांजेक्शन के जरिए आरोपी की पहचान की, जो कुनकुरी क्षेत्र का 17 वर्षीय लड़का निकला। तत्काल कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया आरोपी नाबालिग
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसके पास से लूटे गए दोनों मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल मोटर साइकिल और आरोपी का खुद का मोबाइल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने दोनों घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। मोबाइल से सहेलियों से भी की गई ठगी
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने पीड़िताओं के मोबाइल फोन से उनकी सहेलियों को मैसेज कर बीमारी का बहाना बनाकर उनसे भी रुपए ले लिए थे। बाल संप्रेषण गृह भेजा गया, अन्य मामलों की जांच जारी
पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर बाल संप्रेषण गृह भेज दिया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने इस तरह की और भी घटनाओं को अंजाम दिया है। इसलिए उसके मोबाइल डेटा और फेसबुक प्रोफाइल की जांच जारी है। जल्द ही और वारदातों का खुलासा हो सकता है। सोशल मीडिया पर सतर्क रहें
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि जशपुर पुलिस ने बेहद प्रोफेशनल ढंग से जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों और युवाओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर सतर्क रहें, अजनबियों से दोस्ती करते समय सावधानी बरतें और व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *