महासमुंद ब्लॉक में ग्रामीणों ने प्राथमिक स्कूल गुड़ेलाभाठा को मुनगोसर में युक्तियुक्तकरण के विरोध में नाराजगी जताई है। ग्रामीण अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं। स्कूल खुलने के 18 दिन बाद भी एक भी बच्चा स्कूल नहीं गया है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने गांव के सामुदायिक भवन में खुद की पाठशाला शुरू कर दी है। इसमें करीब 95 स्कूली बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।


