चाईबासा| चाईबासा शहर के टुंगरी इलाका में नेवटिया गेस्ट हाउस से नेहरू चौक जाने वाले मार्ग पर मुख्य सड़क पर बने गड्ढे और जलजमाव से रोजाना कई लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि सालों से यह स्थिति बनी हुई है लेकिन आज तक किसी ने इसकी सुध नहीं ली है। मोहल्ले वालों के साथ-साथ इस मार्ग से आवाज जारी करने वाले आम लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।


