दक्षिण-पूर्व रेलवे के सीनी इंस्टीट्यूट संचालन के लिए नौ समिति सदस्यों का हुआ चुनाव

भास्कर न्यूज | सरायकेला सीनी स्थित दक्षिण-पूर्व रेलवे इंस्टीट्यूट के संचालन के लिए 12 वर्ष बाद हुए चुनाव में रेलवे मेंस यूनियन का दबदबा रहा। संचालन के लिए नौ समिति सदस्यों का चुनाव वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक चक्रधरपुर, मुख्य कार्यालय अधीक्षक अशोक कुमार सिंह व कल्याण निरीक्षक मोहम्मद फुरकान की देखरेख में संपन्न हुआ, जिसमें दक्षिण-पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के नौ प्रत्याशी और दक्षिण-पूर्व मेंस कांग्रेस के 9 प्रत्याशियों ने 9 समिति सदस्य पदों के लिए नामांकन किया। इसमें दक्षिण-पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के सात सदस्य रामानंद महतो, अमृत ग्वाला, मनोज कुमार देशमुख, अमित कुमार सिंह, डमरूधर प्रधान, मोहम्मद शाहिद व एसके रोशन तथा दक्षिण-पूर्व मेंस कांग्रेस के दो सदस्य मानस भट्टाचार्य व किशोर मंडल निर्वाचित हुए। इस दौरान मेंस यूनियन शाखा सचिव विश्वजीत बड़ाइक, बालचंद साहू, रवि कुमार रवि, व्यास कुमार रजक, देवाशीष दास, मनोज कुमार देशमुख, रामानंद महतो, मिथिलेश कुमार, शंको सरदार, मोहम्मद शाहिद, मितेंद्र सिंह व एसके रोशन मुख्य रूप से उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *