मोहर्रम पर शोभापुर में निकला पारंपरिक जुलूस युवाओं ने किया करतब और लाठीबाजी का प्रदर्शन

भास्कर न्यूज | राजनगर राजनगर प्रखंड के शोभापुर गांव में रविवार को मुहर्रम के अवसर पर अंजुमन मुस्लिम कमेटी द्वारा पारंपरिक जुलूस निकाला गया। जुलूस शोभापुर इमामबाड़ा से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न रास्तों से होते हुए ईदगाह मैदान तक पहुंचा। जुलूस के दौरान या अली, या हुसैन के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। युवाओं ने चौक-चौराहों पर रुक-रुककर करतब (कलाबाजी) और लाठीबाजी जैसे पारंपरिक कला प्रदर्शन किए। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनके हाथों में लाठियां और डंडे थे। कला कौशल का यह प्रदर्शन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जुलूस में एसआई सुभाष चंद्र शर्मा व पुलिस बल मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजुमन मुस्लिम कमेटी शोभापुर के सदर शेर मोहम्मद, शेख नुरुल, मोहम्मद नजरुल, मोहम्मद अलीम, कलीम, अहमद अली, जाकिर हुसैन, गुल मोहम्मद, मतिउल्ला, साजिद, मोहम्मद जमील, रिजवान, मकसूद आलम, आफताब, जिक्रुल आदि का सराहनीय योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *