घंटी वार ट्यूशन टीचर के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 27 जुलाई तक

चाईबासा| पश्चिमी सिंहभूम डीसी चंदन कुमार के निर्देश पर जिला अंतर्गत संचालित सरकारी उच्च विद्यालयों एवं प्लस टू उच्च विद्यालयों में कोचिंग कराई जाएगी। इसके लिए ट्यूशन टीचर के लिए आवेदन आमंत्रित है। कक्षा 9-10 एवं कक्षा 11-12 के विद्यार्थियों को उनके अध्ययन में सहयोग के निमित्त 300 घंटीवार अतिरिक्त कक्षा-ट्यूशन के लिए अनुशिक्षक की आवश्यकता हेतु जिला स्तर पर इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। 12 से 27 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। अनुशिक्षक हेतु ऑनलाइन आवेदन पश्चिमी सिंहभूम जिले के आधिकारिक वेबसाइट www.chaibasa.nic.in के माध्यम से कर सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *