भास्कर न्यूज| चाईबासा उपायुक्त सह अध्यक्ष, गृह रक्षक नामांकन समिति चंदन कुमार के निर्देशन में जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु प्रकाशित विज्ञापन के तहत ली जाने वाली शारीरिक जांच एवं लिखित परीक्षा हेतु स्थल के रूप में जिला स्कूल मैदान चाईबासा का चयन किया गया है। जहां प्रखंडवार निर्धारित शारीरिक जांच एवं लिखित परीक्षा का आयोजन 20 जुलाई से 2 अगस्त तक, कुल 14 दिन सुबह 6 बजे से किया जाएगा। प्रखंड व तिथिवार शारीरिक जांच और लिखित परीक्षा कार्यक्रम तांतनगर- 20 जुलाई 25, खूंटपानी- 21, नोवामुंडी एवं झींकपानी- 22, कुमारडुंगी व मंझारी-23 जुलाई, गोइलकेरा एवं गुदड़ी-24 जुलाई, चक्रधरपुर- 25 एवं 26 जुलाई, बंदगांव- 27, आनंदपुर एवं हाटगम्हरिया- 28, जगन्नाथपुर एवं मंझगांव- 29, सोनुआ- 30, मनोहरपुर एवं सदर ग्रामीण चाईबासा- 31 जुलाई एवं 1 अगस्त, टोंटो एवं शहरी (तकनीकी एवं गैर तकनीकी)- 2 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है। गृह रक्षक नव नामांकन हेतु योग्य अभ्यर्थियों की विवरणी, एडमिट कार्ड इत्यादि तथा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश समय-समय पर जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.chaibasa.nic.in पर देखा जा सकेगी।


