खेतको | पेटरवार थाना क्षेत्र चलकरी उत्तरी पंचायत निवासी विजय शर्मा को अरनी पत्नी ललिता देवी की हत्या के आरोप में तेनुघाट जेल भेज दिया गया। पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा ने बताया कि मृतक के मायके वाले के आरोप पर भादवि धारा 302 के तहत जेल भेजा गया है। विदित हो कि 2 जुलाई को ललिता देवी का शव संदिग्ध अवस्था में कमरे में पाया गया था। ससुराल वालों का कहना था कि मृतक फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। जबकि मृतक के भाई तेज लाल ठाकुर सहित परिजनों ने मृतक के ससुराल वालों पर गला दबाकर मारने का आरोप लगाया है। इसको लेकर पेटरवार थाना में लिखित आवेदन दिया। फिर पति विजय कुमार शर्मा को तेनुघाट जेल भेज दिया गया।


