तेलो | शहीदे आजम मुहर्रम अखाड़ा कमेटी तेलो दान्दुडीह एवं इस्लामिया अंजुमन कमेटी दान्दुडीह के तेलो पूर्वी पंचायत के तत्वावधान में ईदगाह मैदान में भव्य मुहर्रम अखाड़ा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अखाड़ा प्रबंधक सदर मुख्तार हबीबी एवं संचालन ईस्लाम अंसारी ने किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने देश भक्ति, लाठी खेल, नाटक की प्रस्तुति कर मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य रूप से ताजिया जुलूस में डुमरी विधायक जयराम महतो, चंद्रपुरा बीडीओ ईश्वर दयाल महतो, सीओ नरेश कुमार वर्मा आदि शामिल थे।


