काशीटांड़ व कोलबेंदी से निकला जुलूस

चंदनकियारी | प्रखंड के काशीटांड़ गांव में मुहर्रम के अवसर पर पारंपरिक जुलूस निकाला गया। या अली या हुसैन के नारों और मातमी धुन के बीच जुलूस चंदनकियारी मुख्य पथ से होते हुए सुभाष चौक तक पहुंचा। जुलूस में शामिल अखाड़ा दल के खिलाड़ियों ने लाठी, तलवार, आग और लोहे की रॉड के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इन करतबों को देखने के लिए उत्सुक नजर आए। करतब के दौरान तालियों की गूंज से खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस बल और दंडाधिकारी की तैनाती की गई थी। इधर, चास प्रखंड के कोलबेंदी गांव में भी अंजुमन इस्लाम कमेटी की ओर से मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। जुलूस गांव से कब्रिस्तान मैदान तक आया। जहां कई गांवों के ताजिया का मिलन हुआ। इसके बाद लाठी खेल का आयोजन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *