लायंस क्लब ने डॉक्टरों को किया सम्मानित

बोकारो | लायंस क्लब बोकारो ने डॉक्टर्स डे का आयोजन किया। इसमें शहर के प्रमुख चिकित्सा विशेषज्ञों और क्लब से जुड़े डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. अभय भूषण प्रसाद, सिविल सर्जन, बोकारो ने क्लब की गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने क्लब के सेवा कार्यों की प्रशंसा की और भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं में साथ मिलकर कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं क्लब की अध्यक्ष माधवी सिंह ने डॉक्टरों के समाज सेवा में योगदान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े सेवा संगठन लायंस क्लब द्वारा राज्य सरकार के सहयोग से गरीब एवं जरूरतमंदों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं लगातार चलती रहेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *