पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर के निर्देश पर जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर यातायात प्रभारी सूबेदार अमित विश्वकर्मा की ओर से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जहां नो एंट्री का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि नगर में भारी वाहनों के परिचालन से ट्रैफिक व्यवस्था की समस्या बढ़ रही थी। यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान नो एंट्री का पालन नहीं करने वाले 4 वाहनों को पकड़ कर मऊगंज पुलिस थाना में खड़ा कराया गया है। घटना के संबंध में सूबेदार अमित विश्वकर्मा ने बताया कि 17 वाहनों से 26 हजार 3 सौ रुपए की वसूली की गई है। वहीं चार हाईवा वाहन जो नियम विरुद्ध तरीके से नगर के अंदर प्रवेश कर यातायात को प्रभावित कर रहे थे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।


