मां कनकेश्वरी देवी विद्या विहार में आयोजन:वीर बाल दिवस पर बच्चों के साथ विधायक ने भी देखी साहबजादों के बलिदान पर बनी फिल्म

वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरुवार को मां कनकेश्वरी देवी विद्या विहार में बच्चों को साहिबजादों के बलिदान से अवगत करवाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विधायक रमेश मेंदोला भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं इसके बाद साहबजादों के बलिदान पर बनी फिल्म का प्रदर्शंन भी हुआ।कार्यक्रम में सुरजीत सिंह टूटेजा मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने बच्चों को बच्चों को गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों की शौर्य और बलिदान की गाथा सुनाई। विधायक रमेश मेंदोला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वीर साहिबजादों के बलिदान का महत्व बताया। उन्होंने कहा, साहिबजादों का बलिदान हमें अपने धर्म, ईमान, और देश के प्रति समर्पण का संदेश देता है। साथ ही उन्होंने वीरता और साहस का परिचय देने वाले इन नन्हे योद्धाओं के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इसके पश्चात् विद्यार्थियों को साहिबजादों के जीवन पर आधारित फिल्म दिखाई गई। विधायक मेंदोला ने स्वयं बच्चों के बीच बैठकर इस फिल्म को देखी। बच्चों ने खूब उत्साह से फिल्म देखी और अंत में ‘जो बोले सो निहाल’ के “जयकारे” लगाए, और पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बन गया। यह कार्यक्रम न केवल एक शैक्षिक अनुभव था, बल्कि बच्चों में देशप्रेम और शौर्य की भावना को जागृत करने वाला एक प्रेरणादायक आयोजन साबित हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *