अमृतसर| मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन (सीटू) की जिला स्तरीय बैठक शीला की अध्यक्षता में सीटू कार्यालय पुतलीघर में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन की राज्य महासचिव कामरेड सुमन रानी और सीटू के राज्य वित्त सचिव कामरेड सुच्चा सिंह अजनाला ने कहा कि 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारियों पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रव्यापी हड़ताल 26 हजार रुपए मासिक वेतन पाने, ठेका प्रथा और निजीकरण की नीति के खिलाफ की जा रही है।


