डीएवी कॉलेज के इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल द्वारा 7 से 11 जुलाई 2025 तक इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप पर एक फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। यह एफडीपी एआईसीटीई के सौजन्य से करवाया जा रहा है। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने कहा कि डीएवी कॉलेज यह अनुदान प्राप्त करने वाला क्षेत्र का पहला कॉलेज है। यह कार्यक्रम कॉलेज परिसर में ऑफलाइन मोड में करवाया जाएगा और इसमें नवाचार, स्टार्टअप, उद्यमिता और आइडिया इन्कयूबेशन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी सांझा की जाएगी।


