रीवा के तरहटी दूध मंडी क्षेत्र में गुरुवार को आपसी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। मामले में दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी बताया कि मामला सिटी कोतवाली थाना के तरहटी का है। जहां गुरुवार को दो पड़ोसियों के बीच आपसी कहासुनी के बाद हाथापाई हाे गई। मामले में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है। दोनों पक्षों के 6 लोगों पर मर्ग कायम किया गया है। जिस पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो में दो महिलाएं और 5 पुरुष आपस में हाथापाई और बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं। सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी ने बताया कि लोगों को इस तरह की मारपीट की घटनाओं से बचना चाहिए।


