परपोड़ी| ग्राम भटगांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जहां रक्तवीर मित्र संघ के सदस्यों ने रक्तदान किया। नीलू साहू व डॉ. मोहन साहू ने बताया कि कार्यक्रम में भटगांव, परपोड़ी, कुरलू, जानो, गोडमर्रा, नवागांव खुर्द, बुडेरा, चारभाठा, बिरनपुर कला, पथरी कला व मदनपुर के लगभग 60 युवकों ने ब्लड डोनेशन किया। स्वास्थ्य टीम ने रक्तदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि रक्तदाता को भी कई प्रकार के लाभ भी होता है। जिनमें कैलोरी का बर्न होना, दिल का सेहत मंद रहना, शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित होना, हार्ट अटैक से बचाव की जानकारी दी गई। शिविर में दूजराम साहू, लीलाराम साहू, टीकम साहू, जैन पटेल, राजेश पटेल, बोधी राम साहू, गौतम साहू, राजा साहू, विनीत साहू, वेदप्रकाश सिंह राजपूत सहित युवा शामिल रहे।


