धार में जिला स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम:विधायकों और अधिकारियों ने योजनाओं पर की चर्चा, युवाओं और महिलाओं ने भी दिए सुझाव

धार जिले को 2047 तक विकसित बनाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई और सुझावों को अमल में लाने की दिशा में विचार-विमर्श हुआ। जनसंवाद में दिव्यानी ठाकुर और अजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आधुनिक तकनीक का सकारात्मक उपयोग किया जाए, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाई जाए और महिलाओं को घर से काम करके कमाने के अधिक अवसर मिलें। उन्होंने शिक्षा और रोजगार के अवसरों में समानता की बात की। जनता और प्रशासन के मिलकर काम करना होगा- विधायक
कृषि क्षेत्र में रासायनिक खाद और कीटनाशकों के कम उपयोग की बात की गई और कम पानी में उगने वाली फसलों पर काम करने की आवश्यकता जताई गई। साथ ही कृषि और इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की भी सलाह दी गई। विधायक नीना वर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश को विकसित बनाने में जनभागीदारी अहम है। उन्होंने सरकार की योजनाओं को सफल बनाने के लिए जनता और प्रशासन के मिलकर काम करने की बात की। युवाओं ने रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग की
जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी ने जिले की वर्तमान स्थिति, संसाधनों और विकास की संभावनाओं पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2047 तक जिले को विकसित बनाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, महिला सशक्तिकरण और रोजगार के क्षेत्रों में बड़े कदम उठाए जाएंगे। कार्यक्रम में युवाओं ने शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग की, जबकि महिलाओं ने स्वास्थ्य और सुरक्षा सुविधाओं को प्राथमिकता देने की अपील की। अधिकारियों ने सभी सुझावों को ध्यान से सुना और उन्हें नीति निर्माण में शामिल करने का आश्वासन दिया। ये हुए शामिल-
कार्यक्रम में धार विधायक नीना वर्मा, धरमपुरी विधायक कालूसिंह ठाकुर, प्रभारी कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी, अपर कलेक्टर अश्विनी कुमार रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, महिलाएं, युवा और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *