बालिका खो-खो टीम चयन परीक्षण शिविर

बोकारो | बोकारो जिला खो-खो संघ ने एक दिवसीय बालिका चयन परीक्षण शिविर का आयोजन किया। प्रतियोगिता में जिला भर की लगभग 60 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयनित बालिका खिलाड़ी 11 से 13 जुलाई तक आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालिका प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इसका आयोजन चतरा जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में (चतरा) में किया जाएगा। संघ के महासचिव सुनित कुमार मल्लिक ने अतिथियों व खिलाड़ियों का स्वागत के साथ खेल प्रारंभ कराया। खेल के संचालन में अनिल प्रसाद, योगो पूर्ति, संजय कुमार, अमित कुमार पांडे आदि ने सहयोग किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *