बोकारो थर्मल में शांति पूर्वक मनाया गया मुहर्रम

बोकारो थर्मल | बोकारो थर्मल में मुहर्रम पर्व के अवसर पर पुलिस की भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इस दौरान राजाबजार, नईबस्ती एवं नूरीनगर से जुलूस के साथ आए ताजिया का मिलान रेलवे स्टेशन परिसर में हुआ। जिसके बाद बोकारो थर्मल थाना चौक में खेल का प्रदर्शन अखाड़ा के खिलाड़ियों ने किया। कार्यक्रम के बाद कार्मल स्कूल समीप करबला में फातिया पढ़कर समाप्त किया गया। इस दौरान बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकू यादव के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल के जवान विभिन्न चौक चौराहों में तैनात थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *