ठेका मजदूरों ने यूनियन नेता का किया स्वागत

सिटी रिपोर्टर|बोकारो बीएसएल के ठेका मजदूरों ने झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी का स्वागत किया। मजदूरों ने कहा कि पहले प्रतिमाह ठेकेदार उनके जबरन 5 से 10 हजार रुपए वापस ले लेता था। विरोध करने पर काम से हटा देता था। चौधरी के आंदोलन के बाद पिछले दो महीने से ठेकेदार को पैसे नहीं दे रहे हैं। इससे उनके पैसे बच रहे हैं। बीके चौधरी ने कहा कि ठेकेदार मजदूरों के खाते में पूरे माह की मजदूरी भेजता था, उसके बाद मजदूर से पैसे निकलवा कर वापस ले लेता था। इसकी सूचना पर उन्होंने बीएसएल प्रबंधन के अधिकारियों से बात की और आंदोलन किया तब स्थिति सुधरी। मौके पर कार्यालय मंत्री आरबी चौधरी, राजेन्द्र प्रसाद, बारिया तेली, लक्ष्मण हेम्ब्रम, बिक्रम माझी, नागेश्वर महतो, चुन्नुलाल, प्रवीण सोरेन, लक्खी सोरेन, राजू मोहली आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *