सनाम गोस्वामी समाज ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, बच्चों को मिला मोमेंटो

सिटी रिपोर्टर|बोकारो दसनाम गोस्वामी समाज बोकारो के तत्वावधान में नया मोड़ स्थित बिरसा आश्रम के सभागार में शैक्षणिक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्ज्वलन एवं कृष्णा तुलसी द्वारा स्वागत गान की प्रस्तुति के साथ किया गया‌। सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष अनिमेष गिरि, महासचिव राजेश भारती, सचिव नंदकिशोर विद्यार्थी एवं संयोजक नीरजानंद गिरि ने मंचासीन अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट की। कार्यक्रम में चंद्रपुरा, दुग्धा, भंडारीदह, चीरुडीह, बालीडीह, जुनौरी, पचौरा, चास एवं कतरास से आए हुए करीब दो दर्जन छात्र-छात्राओ को सम्मानित किया गया। इन्हें वर्ष 2025 में दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण होने पर मेडल,मोमेंटो एवं गीता की प्रति देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. के एन भारती एवं मंच संचालन समाज के अध्यक्ष अनिमेष गिरि ने किया। वरीय समाज सेवी रंजन गिरि एवं व्यवहार न्यायालय बोकारो के अधिवक्ता रंजीत गिरि एवं होली क्रास की शिक्षिका रिंकू गिरि ने बच्चों को मोमेंटो एवं मेडल देकर प्रोत्साहित किया। सुजीत भारती ने प्रत्येक बच्चों को गीता भेंट की तथा संतोष गिरि एवं एस बी भारती ने सभी विद्यार्थियों को कलम बांटकर सफलता के लिए बधाई दी। कार्यक्रम को प्रवीण गोस्वामी राजकेश्वर गिरि, नंदकिशोर विद्यार्थी, डॉ पूर्णेंदु गोस्वामी, अनिल गिरि,निरजानंद गिरि, राजेश कुमार भारती ने संबोधित किया। मौके पर भानू गिरि, बच्चा पर्वत, रंजन गिरि, निकेश गिरि, एस सी गोस्वामी, विनय कुमार गिरि, संतोष गिरि, नरसिंह गोस्वामी, सरयू गोस्वामी , रिंकू गिरि, संजू गोस्वामी आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *