पीजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों को लेकर एडिश्नल चीफ सेक्रेटरी को लैटर

आईएएस अफसर डीके तिवारी, गुड गवर्नेंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पंजाब चंडीगढ़ ने एडिशनल चीफ सेक्रेटरी लोकल बॉडी तेजवीर को डीओ लैटर भेजा है। इसमें पीजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों की जानकारी दी गई है। पत्र में लिखा गया है कि लोक शिकायत निवारण प्रणाली (पीजीआरएस) का उपयोग राज्यभर में ऑनलाइन शिकायतें प्राप्त करने और उनका निपटारा करने के लिए किया जा रहा है। यह पोर्टल केंद्रीय लोक शिकायत निवारण प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) से भी जुड़ा है। इस पोर्टल पर शिकायतें स्वचालित रूप से प्राप्त होती हैं। भारत सरकार और पंजाब के मुख्य सचिव समय-समय पर शिकायतों की स्थिति की समीक्षा करते हैं। हाल ही में की गई समीक्षा में पाया गया कि तेजवीर के प्रशासनिक विभाग में तय समय सीमा से अधिक समय से कई शिकायतें लंबित हैं। लंबित शिकायतों की विस्तृत सूची अनुलग्नक-ए, बी और सी के रूप में पत्र के साथ भेजी गई है। डीके तिवारी ने पत्र में लिखा है कि संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएं कि वे लंबित शिकायतों के समाधान में तेजी लाएं। साथ ही यह भी सुझाव दिया गया है कि शिकायतों की स्थिति पर नियमित समीक्षा बैठकें की जाएं। ताकि निवारण की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। उन्होंने इस मामले में सहयोग की अपेक्षा जताई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *