सीमावर्ती रमदास थाना क्षेत्र गांव कोट गुरबख्श की रहने वाली एक युवती के साथ गांव के ही निवासी आरोपी ने बस स्टैंड पर अभद्र हरकतें की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पीड़िता ने बताया कि वह अपनी बड़ी बहन के साथ अजनाला स्थित सुख सागर कंप्यूटर सेंटर में कोर्स करने के लिए रोजाना रमदास से बस पर सवार होकर जाती है। लगभग पिछले एक महीने से अभि नामक युवक उसे बस में और अन्य मौकों पर अश्लील बातें करता था। कई बार जब वह अकेली होती, तो वह बस में उसके साथ अश्लील हरकतें करने की कोशिश करता था। पीड़िता ने बताया कि उसने आरोपी को कई बार समझाया कि वह उसी के गांव की लड़की है , लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। परिजनों ने यह बात गांव के सरपंच को बताई। इसके बाद आरोपी के पिता ने पंचायत में जिम्मेदारी ली थी कि उनका बेटा फिर से ऐसी हरकत नहीं दोहराएगा। पीड़िता के मुताबिक 4 जुलाई की सुबह लगभग साढ़े 7 बजे जब वह अपनी बड़ी बहन के साथ रमदास के बस स्टैंड पर मौजूद थी, तो आरोपी वहां और गुस्से में आकर उसने शिकायत करने पर उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान गंदी गालियां निकालने के बाद उसके कपड़े फाड़ दिया।


