गुमला के घाघरा में किराना दुकान से चोरी:45 हजार का सामान व नकदी ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

गुमला जिले के घाघरा चांदनी चौक नेतरहाट रोड स्थित मां लक्ष्मी स्टोर में चोरी की वारदात हुई है। दुकान के मालिक को सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। उन्होंने देखा कि दुकान की छत पर लगी शीट हटी हुई थी। सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुनीत कुमार मिंज, एसआई विकास कुमार और उपेंद्र पाठक मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में दो अज्ञात चोर नजर आए। चोरों ने एक सीसीटीवी कैमरे का तार काट दिया और दूसरे को मोड़ दिया। दुकान से करीब 10,000 रुपए की नकदी, 4 चांदी के सिक्के और 35,000 रुपए का एलईडी टीवी चोरी हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *