तिलैया थाना क्षेत्र अन्तर्गत वार्ड संख्या 26 निवासी एक वृद्ध की सांप कांटने से मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना रविवार देर रात की है। मृतक की पहचान शिवशंकर साव उर्फ लीटो साव के रूप में की गई है। मृतक के पुत्र बबलू साव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उनका एक भाई महतोआरा-गझण्डी रोड पर एक होटल चलाता है। रविवार की रात शिवशंकर साव भी होटल पर मौजूद थे। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचाव के लिए वे होटल में रखे प्लास्टिक के बोरे हटाने लगे। तभी एक जहरीला सांप, जो बोरे के नीचे छिपा हुआ था, ने उनकी उंगली में काट लिया। पूजा शरीर पड़ गया नीला, इलाज के दौरान मौत सांप के डंसते ही उनकी उंगली से लेकर पूरा हाथ नीला पड़ने लगा। परिजनों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें आनन-फानन में कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के क्रम में ही उनकी मौत हो गई। इधर, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हजारीबाग अस्पताल में रखा गया है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम पसरा है। मृतक के चार बेटे हैं और वे बेटे के होटल के काम में सहयोग करते थे।


