फरीदकोट में तेजधार हथियार से इलेक्ट्रीशियन की हत्या:खेतों में पानी लगाने गया था, लहूलुहान हालत में मिला, तीन बच्चों का पिता

पंजाब में फरीदकोट जिले के गांव संधवां में खेतों में पानी देने गए एक व्यक्ति की अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खेत जाकर देखा तो लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। सिविल अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में जुटी है। मृतक की पहचान गांव संधवां निवासी 47 वर्षीय जगमोहन सिंह के रूप में हुई है। थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने उसके भाई के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार मंडीकरण बोर्ड में बतौर इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत जगमोहन सिंह, खेतीबाड़ी भी करता था। रात में खेत में पानी लगाने निकला था रविवार-सोमवार रात करीब दो बजे वह अपने खेत में पानी लगाने के लिए घर से निकला था, तभी अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से उसके सिर पर वार कर दिया। जब वह सुबह तक घर नहीं लौटा तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश की और उसे खेतों में खून से लथपथ पाया। उसे तुरंत कोटकपूरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का बयान इस मामले में मृतक के चाचा बलदेव सिंह ने हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मृतक तीन बच्चों का पिता था। डीएसपी कोटकपूरा जतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई के बयान के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। उन्हें हत्या से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे है। ऐसे में आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *