पंजाब में बड़े कपड़ा कारोबारी की हत्या:अबोहर के न्यू वियरविल शोरूम मालिक को गाड़ी से उतरते ही गोलियां मारीं; लॉरेंस गैंग ने जिम्मेदारी ली

पंजाब के अबोहर में फैशन डिजाइनर और कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उनके शोरूम न्यू वियरवेल के बाहर गाड़ी से उतरते ही बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग की। इसके बाद बदमाश बाइक छीनकर भाग गए। कुछ दूरी पर जाकर उन्होंने बाइक खड़ी की और गाड़ी में फरार हो गए। इसका CCTV वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। गुस्साए व्यापारियों ने मार्केट बंद कर दी है। व्यापारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रहे हैं। लॉरेंस गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। आरजू बिश्नोई के नाम के अकाउंट से सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा- ‘ये हमारे दुश्मनों को सपोर्ट करता था, जो भी हमारे खिलाफ जाएगा, उसको मिट्‌टी में मिला देंगे।’ हालांकि दैनिक भास्कर इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता। लॉरेंस गैंग की कथित पोस्ट… प्रत्यक्षदर्शियों की 2 बातें… DIG बोले- दहशत में न आएं, हमने आतंकवाद भी झेला
DIG हरमन वीर गिल ने कहा कि किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। जहां तरक्की होती है वहां पर बुरे लोग ऐसी घटनाएं करते हैं। हमें डरने की जरूरत नहीं है। हमने आतंकवाद भी झेला है। तब भी हम पंजाब में ही रहे थे। पंजाब पुलिस सब लोगों की रक्षा के लिए मौजूद है। यह जरूर है कि हमारा व्यापारी भाई आज हमारे बीच नहीं है। किसी भी मर्डर के पीछे 2 ही कारण होते हैं, या तो कोई रंजिश होती या फिर गैंग दहशत फैलाने के लिए ऐसा करते हैं। हम सबको पकड़कर सजा दिलाएंगे। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। SSP बोले- छाती पर गोलियां मारीं
फाजिल्का के SSP गुरमीत सिंह ने बताया कि घटना सुबह करीब सवा 10 बजे की है। बाइक पर आए युवकों ने फायरिंग की। संजय वर्मा की छाती पर गोलियां लगी हैं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस को आरोपियों के बारे में कुछ लीड मिली है। हमने उस पर काम करना शुरू कर दिया है। संजय पर गोलियां क्यों चलाई गईं, इसकी जांच की जा रही है। जल्दी आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। अफसर-नेता यहीं कपड़े सिलवाते हैं
न्यू वियरवेल कपड़ों की बहुत मशहूर दुकान है। इसके ग्राहक सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी हैं। कई बड़े सरकारी अफसर और नेता भी यहां कपड़े सिलवाते हैं। संजय वर्मा इस दुकान के मालिक थे और लोग उन्हें उनके फैशन की समझ, कपड़ों की अच्छी क्वालिटी और ग्राहकों से अच्छे व्यवहार के लिए जानते थे। संजय वर्मा के भाई जगत वर्मा अस्वस्थ होने के कारण चंडीगढ़ में थे। वह अबोहर के लिए रवाना हो चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *