मानसा में बारिश से स्कूलों में छुट्टी:बस स्टैंड और अस्पताल सड़क डूबी, डीसी ऑफिस के बाहर मिट्टी की बोरियां लगाकर रोका पानी

पंजाब के मानसा शहर में सोमवार को हुई भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के विभिन्न हिस्सों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया है। जलभराव की स्थिति को देखते हुए कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। बारिश के कारण शहर के प्रमुख स्थान जैसे बस स्टैंड चौक, डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर, सिरसा रोड के ओवरब्रिज के पास, अंडरब्रिज, अस्पताल रोड और सिनेमा रोड पर गंभीर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मिट्टी की बोरियां लगाकर पानी रोका स्थानीय निवासियों ने शहर में उचित जल निकासी व्यवस्था की कमी पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि मामूली बारिश में भी शहर में पानी भर जाता है। स्थानीय नागरिक अमृतपाल सिंह, कृष्ण चौहान और गोल्डी गांधी ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर मिट्टी की बोरियां लगाकर पानी को रोका गया है। जलभराव के कारण वाहन बंद हो रहे हैं और लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से स्थिति से निपटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने की शिकायत भी स्थानीय लोगों ने की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *