कपूरथला में 100 लोगों ने की आंखें दान:ह्यूमन राइट्स प्रेस क्लब की पहल, डीसी और एसएसपी ने किया सम्मानित

पंजाब के कपूरथला जिले में ह्यूमन राइट्स प्रेस क्लब ने एक दिन में 100 आंखों के दान का रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि के लिए सेहत विभाग ने क्लब को प्रशंसा पत्र दिया। डीसी अमित कुमार पांचाल और एसएसपी गौरव तूरा ने संस्था के प्रधान सुकेत गुप्ता और उनकी टीम को सम्मानित किया। लोगों का डर दूर करने की सराहना डीसी पांचाल ने कहा कि आंखों का दान महादान है। उन्होंने लोगों में अंधविश्वास और डर दूर करने के प्रयास की सराहना की। एसएसपी तूरा ने कहा कि दान की गई आंखें मृत्यु के बाद किसी को नई रोशनी दे सकती हैं। निगम कमिश्नर अनुपम कलेर ने कहा कि मेडिकल क्षेत्र में अंग प्रत्यारोपण की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन स्वेच्छा से दान करने वालों की कमी है। मेडिकल रिसर्च में मददगार साबित ऐसे कैंप मानवता की सेवा और मेडिकल रिसर्च में मददगार साबित होंगे। क्लब के प्रधान ने बताया कि 100 आंखों के अलावा 5 लोगों ने मृत्यु के बाद पूरे शरीर को दान करने की इच्छा जताई है। इनमें दो डॉक्टर दंपती और उनकी माता शामिल हैं। जल्द ही इनके दान फॉर्म भरे जाएंगे। संस्था अगस्त में संत कमल किशोर सहारनपुर के साथ एक कैंप का आयोजन करेगी। कैंप में जोड़ों और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का मौके पर इलाज किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *