पलामू में पुलिस जवान के घर चोरी:खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 2 लाख के गहने-बर्तन ले गए,

पलामू के शहर थाना क्षेत्र में चोरों ने पुलिस जवान के घर को निशाना बनाया है। मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पुलिस चौकी में तैनात महेंद्र कुमार गुप्ता के घर से चोर दो लाख रुपए के सामान ले उड़े। रविवार की रात को चोरों ने उस कमरे की खिड़की तोड़ी, जिसमें महेंद्र की मां सोती थीं। चोर घर में रखे सोने के गहने और फूल के बर्तन चुराकर फरार हो गए। सुबह जागने पर महेंद्र को चोरी का पता चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने की जांच घटना की सूचना मिलते ही टीओपी तीन के प्रभारी अजय कुमार गुप्ता पहुंचे। टाइगर मोबाइल के जवान रिंकू शुक्ला, सतेंद्र यादव और परवेज खान ने मौके पर जांच की। महेंद्र ने शहर थाने में मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। इससे पहले भी शहर में कई पुलिसकर्मियों के घरों में चोरी हो चुकी है। हालांकि, अब तक किसी भी मामले में चोरों को पकड़ा नहीं जा सका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *